भारत की संस्कृति ही हमारी पहचान और शक्ति है। त्योहार, परंपराएँ, संस्कार और लोक-आस्थाएँ समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। राष्ट्रीय अभ्युदय मंच (RAM) सरल, जनसुलभ और सामूहिक कार्यक्रमों के माध्यम से इन मूल्यों को पुनः जीवन्त करने का प्रयास करता है। हमारी संस्कृति किसी भेदभाव की नहीं, बल्कि सम्मान, सेवा और समरसता की शिक्षा देती है। इसी सांस्कृतिक चेतना के जागरण से व्यक्ति, समाज और राष्ट्र का वास्तविक उत्थान संभव है।

