सेवा एवं संस्कार

चिकित्सीय सेवा मंच

ग्रामीण और वंचित समाज के लिए सुलभ, समन्वित और संवेदनशील चिकित्सीय सेवा, क्योंकि स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध भारत का आधार है।

कार्यक्रम का परिचय

राष्ट्रीय अभ्युदय मंच के द्वारा देश के अलग-अलग राज्यों में अक्षम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध करवाई जाती हैं। सेवा सदस्यों द्वारा समय-समय पर रक्तदान किया जाता है। गंभीर रोगों के प्रति जागरूकता और दैनिक जीवन में उनके सहज उपचार को लेकर कार्यशाला आयोजित की जाती हैं।

“स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है।”

अभियान एक नजर में

उद्देश्य

सुलभ स्वास्थ्य सेवा और स्वस्थ समाज का निर्माण

लक्षित समूह

ग्रामीण क्षेत्र, वंचित परिवार, महिलाएँ, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक

आयोजन स्थान

ग्राम, प्रखंड, जिला, राज्य स्तर

अभियान परिणाम

निःशुल्क उपचार, स्वास्थ्य जागरूकता और दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुरक्षा

Scroll to Top