सेवा एवं संस्कार

गोवंश करुणा अभियान

गोवंश की रक्षा, सेवा और कल्याण के माध्यम से करुणा, सह-अस्तित्व और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास।

कार्यक्रम का परिचय

राष्ट्रीय अभ्युदय मंच का प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक गोवंश के संरक्षण का संदेश सम्मानपूर्ण संवाद और जनजागरण के माध्यम से पहुँचाया जाए।

इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न बस्तियों में जनसंपर्क, संवाद-गोष्ठियों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को गोवंश के प्रति संवेदनशील बनाने, पशुओं के साथ क्रूरता रोकने, अवैध गतिविधियों की सूचना संबंधित प्रशासन को देने तथा कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
यह अभियान किसी व्यक्ति या समुदाय के विरोध में नहीं, बल्कि गोवंश की रक्षा, जीवदया और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

“गोवंश की सेवा केवल करुणा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, कृषि, पर्यावरण और भविष्य की रक्षा है”

अभियान एक नजर में

उद्देश्य

गोवंश की रक्षा, सेवा और कल्याण

लक्षित समूह

ग्रामवासी, किसान, छात्र, युवा, महिला समूह और गो-सेवा से जुड़े संगठन

आयोजन स्थान

ग्राम, प्रखंड, जिला, राज्य स्तर

अभियान परिणाम

गोशाला सहयोग, चिकित्सा सहायता, जागरूकता और जनभागीदारी में वृद्धि

Scroll to Top